पिण्डवाड़ा.पत्थरों का अवैध खनन करते सोमवार को एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर मालिक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी होने से अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार मार्कुण्डेश्वर मंदिर के पीछे अवैध रूप से खनन कर पत्थर लेकर जाते समय टै्रक्टर पलट गया। चालक को मामूली चोट आने से निजी चिकित्सालय में उपचार करवाया गया। बसन्तगढ़, अजारी, नांदिया, भारजा, रोहिड़ा, वरली सहित अन्य गांवों में खुलेआम पत्थर व बजरी का परिवहन हो रहा है तथा उच्चतम न्यायालय के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। खनन माफिया कोजरा नदी से बजरी तथा पहाडिय़ों से पत्थर ले जा रहे हंै। यह ट्रैक्टर भी किसी कांग्रेस पदाधिकारी का बताया जा रहा है। प्रशासन इन खनन माफिया के समक्ष बौना साबित हो रहा है। कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं। सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है।