सिरोही. कोरोना की महामारी के बीच पलायन रोकने के लिए सिरोही जिले की आदिवासी महिलाएं पुरुषों पर निर्भर नहीं रहकर खुद अच्छी आमदनी कमा रही हैं। सुखद खबर यह है कि पिण्डवाड़ा और आबूरोड की आदिवासी महिलाएं खुद के बनाए 36 किचन गार्डन से 400 परिवारों तक सब्जियां पहुुंचाकर अपने परिवार का पालन.पोषण कर रही हैं। गार्डन से हर महिला 10 से 12 हजार रुपए महीना कमा रही है। इतना ही नहींए इसके अलावा यहां आदिवासी परिवार का हर दसवां घर भी बकरी व मुर्गीपालन के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और इससे भी एक परिवार हर माह 2 से 15 हजार रुपए महीना अतिरिक्त आय कमा रहा है।
पिण्डवाड़ा क्षेत्र की आदिवासी महिला धनी बाई गरासिया को छह महीने पहले सिरोही कृषि विज्ञान केन्द्र से मुर्गीपालन के लिए जब 20 चूजे दिए गए तब इनको इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि आगे चलकर कोरोना जैसी महामारी के बीच जीवन यापन करना पड़ेगा। अब जबकि इन चूजों ने बड़े होकर मुर्गे.मुर्गी के रूप में आकार लियाए अण्डे दिएए कुनबा बढ़ाया और परिवार के पालन.पोषण का जरिया बने तो अब जाकर इनका महत्व समझ में आया है। ठीक ऐसा ही हाल बकरी पालन में भी है। जैसा कि धनी बताती हैं अब मुर्गी व बकरी पालन के व्यवसाय से होने वाली आमदनी से परिवार की जरूरतें पूरी करने में सहयोग मिल रहा है। ठीक ऐसी ही स्थिति पवनी देवीए हिरी बाई और जमीबाई सरीखी 36 आदिवासी महिलाओं की है जो सब्जी बेचकर परिवार चला रही है। इन्होंने घर में पोषण वाटिका और गृह वाटिका ; किचन गार्डन द्ध लगाकर हरी सब्जियां बेचकर अच्छी आमदनी ले रही हैं। फिलहाल ये महिलाएं 12 तरह की सब्जियां बेच रही हैं। साथ परिजनों के खाने के लिए भी वाटिका से पोष्टिक सब्जी मिल जाती है।