
होटल में युवक से मारपीट के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड. रीको पुलिस ने गत दिनों मावल स्थित एक होटल में युवक के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह के अनुसार 11 जून को चुरू जिले सुजानगढ़ हाल सोजत हाउसिंग कॉलोनी आबूरोड निवासी मोहम्मद आमीन पुत्र मोहम्मद रेहान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 10 जून को आसरा होटल पर संजय प्रजापत, प्रशांत गुर्जर व अन्य ने उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से दस हजार रुपए चोरी निकाल लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रीको थानाधिकारी सुजानाराम के नेतृत्व में गठित टीम के सहायक उप निरीक्षक मंशाराम कांस्टेबल प्रवीणसिंह ने मारपीट के फरार आरोपी प्रेमनगर गांधीनगर निवासी प्रशांत गुर्जर पुत्र महेंद्रकुमार गुर्जर व गांधीनगर निवासी सुनील कुमार पुत्र हंसराज भील को सरूपगंज थाने से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। फरार आरोपी संजय प्रजापत व राहुल गुर्जर की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
रात्रिकालीन ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, लगे चौके-छक्के
आबूरोड. रेलवे स्पोट्र्स क्लब, आबूरोड के तत्वावधान में राजस्थान ओपन रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। रेलवे स्पोट्र्स ग्राउंड पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण व पार्षद रितेश सिंह ने पहली बॉल खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहला मैच हरिओम क्लब आबूरोड व किरोड़ी ध्वज क्रिकेट क्लब, अनादरा के बीच खेला गया, जिसमें पहले टॉस जीतकर हरिओम क्लब आबूरोड ने बेटिंग कर सात विकेट पर दस ऑवर में 103 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए किरोड़ी क्रिकेट क्लब अनादरा ने दस ओवर में 98 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गए। हरिओम क्लब आबूरोड ने 6 रन से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार ५१ हजार व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार 21 हजार दिया जाएगा। प्रतियोगिता संयोजक वासु, यशपाल सैनी, साजन, कार्यकर्ता मनीष सैनी, दिनेश कुमार, मुकेश कहार, सइद, राजेश समेत कई खिलाड़ी उपस्थित थे।
Published on:
17 Jun 2022 12:14 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
