29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / महिला दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र सिरोही में विभिन्न प्रतियोगिताएं

महिला दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र सिरोही में विभिन्न प्रतियोगिताएं

कृषि विज्ञान केन्द्र में हुए कार्यक्रम में वेरा विलपुर, मोरस, घरट, पिण्डवाड़ा, माण्डवा समेत अन्य गांवों की करीब 80 महिलाओं ने भाग लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 8 Mar 2020, 8:01 PM IST

महिला दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र सिरोही में विभिन्न प्रतियोगिताएं

sirohi

सिरोही. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिलेभर में कई कार्यक्रम हुए और नारी शक्ति का सम्मान किया गया। महिला केन्द्रित प्रतियोगिताएं हुईं।
कृषि विज्ञान केन्द्र में हुए कार्यक्रम में वेरा विलपुर, मोरस, घरट, पिण्डवाड़ा, माण्डवा समेत अन्य गांवों की करीब 80 महिलाओं ने भाग लिया। विषय वस्तु विशेषज्ञ (गृह विज्ञान) डॉ. अंकिता शर्मा ने गृह वाटिका, जैविक इकाई, नर्सरी, बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली, मुर्गी एवं बकरी पालन, नीम्बू, सीताफल, आंवले के बगीचे लगाने के संबंध में बताया। शिशु एवं छोटे बच्चों के लिए अनाज व दालों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला एवं बाल विकास आयोग की सचिव डॉ.वर्षा शर्मा ने महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा, सामाजिक स्तर पर विचार व्यक्त किए। मिहिका कुमारी, प्रेम आसिका, मोहन कुमार, भगवती ने जानकारी दी। प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में रेखा प्रथम, सुनीता द्वितीय व संतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सुरेन्द्रसिंह, चतरसिंह, प्रताप कुमार, केसरसिंह ने सहयोग किया।