येलो अलर्ट
वहीं विभाग ने नागौर, भीलवाड़ा, दौसा, जोधपुर, करौली,बारां , बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धोलपुर, अलवर, सीकर,चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, पाली, चित्तोडगढ़, राजसमंद, उदयपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर जिले के कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। कहीं-कहीं पर पर जल भराव हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना लें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। जल भराव स्थान से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।