
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो- पत्रिका)
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में तेजी देखी जाएगी। 2 से 5 जून के दौरान बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph) दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर नजर आएगा। विभाग ने अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में मेगगर्जन, वज्रपात, झोंकेदार तेज हवा और आंधी (40-60 KMPH) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह वीडियो भी देखें
वहीं सिरोही जिले में बुधवार रात को हुई बारिश से गर्मी से हल्की राहत मिली थी, लेकिन रविवार को फिर से तापमान में उछाल आने से गर्मी के तेवर तीखे हो गए। मौसम में अचानक आए बदलाव से दिन में तेज गर्मी रही। गर्म हवाओं ने जन जीवन को प्रभावित किया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों की आवाजाही कम रही।
शहर में गर्मी से लोग बेहाल रहे। अल सुबह से ही गर्मी के तेवर बढ़ गए। दोपहर बाद गर्म हवा का दौर भी चलता रहा। तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों तथा उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। लोग दिनभर पसीने से लथपथ होते रहे। पैदल राहगीर व वाहन चालक मुंह व सिर पर कपड़ा बांधकर बाहर निकले।
Updated on:
1 Jun 2025, 5:54 PM IST
Published on:
1 Jun 2025, 5:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.