
यूं तो जिले के कई गांव व कस्बे जुआ-सट्टे की जद में हैं लेकिन रेवदर क्षेत्र इन दिनों गढ़ बन रहा है। गुजरात बॉर्डर से सटा इलाका होने के कारण यह कारोबार आसानी से पनप रहा है। पिछले सप्ताहभर में पुलिस ने इस क्षेत्र में दो बड़ी कार्रवाई की हैं। यह दर्शाता है कि यहां जुआ कारोबार को शह मिल रही है। हालांकि दोनों कार्रवाई पुलिस ने ही की है, लेकिन इसमें स्थानीय पुलिस की कोई भूमिका नहीं थी। कार्रवाई के लिए जिला पुलिस की विशेष टीम को वहां जाना पड़ा। इस क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी मुखबिर तंत्र सक्रिय करने की दरकार है।
पूरा जिला जद में
जिला मुख्यालय समेत रेवदर, मंडार, आबूरोड, सरूपगंज, सिरोही रोड, कालन्द्री, मोहब्बतनगर, शिवगंज समेत कई जगहों पर सटोरिए व सट्टेबाज सक्रिय हैं। हालांकि खाईवाल व सटोरिए कभी-कभार पुलिस के हत्थे भी चढ़ते हैं, लेकिन यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।
जमानत मिली और वापस धंधे पर
सिरोही व आबूरोड में अक्सर छोटे-छोटे खाईवाल हत्थे चढ़ते हैं। इनके पास से महज कुछ सौ रुपए व पर्चियां बरामद की जाती हंै। कालन्द्री थाना क्षेत्र के मोहब्बतनगर में भी खाईवाल पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। जिले के अन्य कस्बों की भी यही स्थिति है, लेकिन जमानत मिलने के बाद खाईवाल वापस धंधे पर जुट जाते हैं। ठोस कार्रवाई नहीं होने तक यह कारोबार बदस्तूर जारी रहता है।
केस-1: नदी किनारे पकड़ा जुआ
गत 3 जून को कालन्द्री थाना क्षेत्र में वराल के समीप नदी किनारे चल रहा जुआ कारोबार पुलिस ने पकड़ा। यहां से छह जने गिरफ्तार किए गए। दांव पर लगेकरीब 45 हजार रुपए जब्त किए।
केस-2:बॉर्डर के होटल में कार्रवाई
गत 4 जून को मंडार में गुजरात सीमा पर एक होटल में दबिश देकर पुलिस ने जुआ खेल रहे 69 लोगों को गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब सवा तीन लाख रुपए जब्त किए।
Published on:
07 Jun 2016 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
