17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट में सर्दी ने बरपाया कहर: न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू . पर्वतीय पर्यटनस्थल माउंट आबू की वादियों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान के 2.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क जाने से तापमापी का पारा जमाव बिंदू से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। जिससे लोगों को सर्दी से भारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 19 Dec 2020, 10:45 AM IST

माउंट में सर्दी ने बरपाया कहर: न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री सेल्सियस

sirohi

माउंट आबू .पर्वतीय पर्यटनस्थल माउंट आबू की वादियों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान के 2.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क जाने से तापमापी का पारा जमाव बिंदू से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। जिससे लोगों को सर्दी से भारी परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ा।
मौसम वेधशाला प्रभारी विजयसिंह के अनुसार न्यूनतम तापमान (-1) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। स्थानीय नागरिक व पर्यटक सवेरे दिन चढऩे तक घरों व होटलों में ही दुबके रहे।
सवेरे खुले मैदानों में बर्फ की सफेद चादर बिछी देखी गई। सोलर प्लेटों, वाहनों की छतों, खेतों, पेड़-पौधों आदि पर भी बर्फ की परत जम गई। दिन में आसमान साफ रहने से धूप सेंकने को लोग अपने घरों की छतों, सड़कों के किनारों पर खड़े तो रहे लेकिन हवा चलती रहने से धूप का असर फीका रहा। सर्दी से बचाव को लोगों ने भारी भरकम ऊनी लाबादों में लिपटकर चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापे। दिनचर्या बिलंब से शुरु होने के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठान भी देरी से खुले। सवेरे-शाम चली बर्फीली हवा से लोग परेशान दिखे।तापमान में बार-बार हो रहे परिवर्तन के चलते मौसमी व्याधियों सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि से भी लोगों को परेशान होते देखा गया। दर्शनीयस्थलों का अवलोकन करने आये सैलानियों ने भी भारी भरकम ऊनी कपड़ों का सहारा लेकर ही पर्यटन का आनंद लिया।
ओरिया ग्राम पंचायत श्रीमती शारदा देवी ने बताया कि ओरिया-अचलगढ़ क्षेत्र में रात को पार्क किए गए वाहनों की छतों, खेतों, बगीचों, जलाशयों के किनारों व सोलार प्लेटों पर सवेरे बर्फ जमी देखी गई।
ये रहा बीते सप्ताह का तापमान
न्यूनतम अधिकतम
11 8 24
12 5.4 17.6
13 4 19.4
14 -0.4 18
15 3 19
16 1.4 17
17 -1 17.4