सोलंकी पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष नियुक्त
माउंट आबू. राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा माउंट आबू के बैनर तले रविवार को शांति विजयजी पार्क में पालिका कर्मचारियों की साधारण बैठक हुई।
बैठक में समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ का गठन किया गया। सर्वसहमति से कैलाश सोलंकी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सोलंकी ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकारिणी गठित करने पर बल दिया।
बैठक में एसआई संगीता घारू, मूलसिंह माली, अनिल धानत, कुलदीप रील, ललित चौहान, कल्पना धानत, सुशीला धानत, मन्जू घारू, रजनी बैरवाल, दिनेश आदिवाल, माया चौहान, मनाराम, अंबालाल, घेवरचंद, मुकेश परिहार, ओम प्रकाश, मनीषा, अश्विनी, संदीप, भारती, रेशमा, विशाल आदि मौजूद थे।