रेवदर भाग संख्या 80 नागणी पंचायत समिति के शिक्षक त्रिकमाराम के पास बीएलओ का चार्ज भी है। ऐसे में चुनाव सूचना के आदान-प्रदान के लिए बीएलओ का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इस ग्रुप में शिक्षक ने बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसमें सभी भारतीय यूजर्स को 84 दिनों के लिए 555 रुपए का निःशुल्क रिचार्ज देने की बात कही गई थी