woman murder in sirohiसिरोही. जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के खाखरवाड़ा में लाठी से पीट पीट कर एक महिला की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के पिता का आरोप है कि रात को पति-पत्नी के बीच हुए आपसी झगड़े के बाद शराब के नशे में धुत पति ने लाठी से पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है। इधर, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी व डीएसपी ने भी घटनास्थल का लिया जायजा।