
बोरबेल के गड्ढे में गिरने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मलबे में दबकर मौत
सीतापुर. जिले में बोरबेल के गड्ढे में गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मिट्टी के मलबे में दबने से मौत हो गयी। हादसा उस वक़्त हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक मासूम का पैर फिसल गया और वह सीधे बोरबेल के गड्ढे में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गयी। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेलते समय बोरबेल में गिरा मासूम
ह्रदयविदारक घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टी डेगरा गांव की है। यहां के निवासी सुरेश कुमार का 7 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। कस्बे के बच्चों के साथ खेलते खेलते वह बोरबेल के गड्ढे के पहुंच गया। पानी गिरने के कारण हुये कीचड़ के कारण खेलते समय मासूम अनीश का फिसल गया और वह सीधे बोरबेल के बने गड्ढे में जा गिरा। साथ में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को अनीश के गिर जाने की सूचना दी। आनन फानन में गांव वाले बोरबेल की तरह दौड़कर अनीश को बचाने का प्रयास करने लगे।
किंतु बारिश की वजह से गड्ढे में पानी भर जाने के चलते अनीश का कहीं पता नही चला पा रहा था। परिजनों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस ओर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और गड्ढे के पानी को मोटर से खींच से बाहर निकाला। जिसके बाद गड्ढे के पड़ोस में खुदाई करके कई घण्टों के बाद अनीश को मिट्टी के गड्ढे से बाहर निकाला। परिजन के साथ पुलिस मासूम को लेकर सीएचसी मिश्रिख लेकर पहुंची लेकिन तब तक डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में मासूम अनीश की मौत से कोहराम मचा हुआ।
Published on:
15 Jul 2018 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
