घटना मानपुर थाना क्षेत्र के चक्करपुरवा गांव की है। यहां के निवासी संतराम के घर पर तकरीबन 6 माह पूर्व गांव में आयोजित हुए तिलक समारोह के दौरान एक शराबी शराब के नशे में आकर बैठ गया और गाली गलौच करने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 6 माह पूर्व सन्तराम और गांव के ही निवासी मुंशी प्रताप के रिश्तेदार के बीच जमकर विवाद हुआ तो पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत कराया लेकिन विवाद सुलगता रहा। जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब सन्तराम नित्य क्रिया के जा रहा था तो गांव के ही विपक्षियों ने सन्तराम को घेर लिया और जमकर हमला बोल दिया। सन्तराम पर हमला की सूचना पर बीच बराव करने गए घर की 2 सगे भाई और बहन की हमले में चोटिल हो गए।