12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर
अंतर्जनपदीय 2 शातिर बाइक चोर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार
Play video

अंतर्जनपदीय 2 शातिर बाइक चोर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार

अलग-अलग जगहों से चोरी की गयी 11 बाइकें हुयी बरामद

Google source verification

सीतापुर। पुलिस ने आज अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करने का दावा किया हैं। पुलिस ने गैंग के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक इस गैंग के 2 अन्य सदस्य बीते दिनों बाराबंकी जनपद में चोरी की बाइक बेंचते हुए गिरफ्तार किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक बीती रात रामपुरमथुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक से जाते हुए दोनो चोरों को दबोच लिया। गिरफ्तार चोरों से जब कड़ाई से पूछताछ से की गयी तो उनके कब्जे से चोरी की बाइक जो कि एक सुनसान जगह पर छुपाई गयी थी वह पुलिस ने बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस का कहना है कि यह 4 चोरों का सक्रिय गैंग था जो कि बाइक चुराकर अन्य जनपदों में बेचने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक बाराबंकी पुलिस ने इनके गैंग के 2 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और आज सीतापुर पुलिस ने बाकी बचे 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।