सीतापुर. उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नूरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये सड़क हादसा सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में NH24 पर हुआ। जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक जिस गाड़ी में बैठे थे वह अनियंत्रित होकर डिवाइर पार कर गई और दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस सड़क हादसे में विधायक के दो गनर और ट्रक हेल्पर की भी मौत हो गई है। जबकि ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है।