9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर
शादी से पहले लड़की ने अपने प्रेमी के साथ की आत्महत्या
Play video

शादी से पहले लड़की ने अपने प्रेमी के साथ की आत्महत्या

सीतापुर में एक प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। दोनों के शव एक गन्ने के खेत से बरामद हुए हैं।

Google source verification

सीतापुर. सीतापुर में एक प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। दोनों के शव एक गन्ने के खेत से बरामद हुए हैं। उनकी हत्या की गयी है या उन्होंने आत्महत्या की इसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। मौके से एक देशी तमंचा, एक खोखा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। प्रेमी युगल की शिनाख्त कर ली गयी है। घटना रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हौटी के मजरा सकरापुर की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सकरापुर निवासी सुनीत पाण्डेय का प्रेम-प्रसंग गाँव की ही रूचि मिश्रा से चल रहा था। रूचि का 11 जुलाई को विवाह प्रस्तावित था और आज उसका तिलक जाना था। 26 जून को प्रेमी युगल अपने-अपने घर से फ़रार हो गए थे। दोनों के घर वालों ने उनकी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग न मिला तो कल 28 जून को लड़की के परिवार वालों ने रूचि को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए सुनीत पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आज दोपहर दोनों की लाश गाँव के बाहर गन्ने के खेत में बरामद हुई जिससे वहां सनसनी फ़ैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।