सीतापुर. कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। यहां चार पहिया वाहन ने बाइक पर सवार भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके परिणामस्वरूप भाई की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बाइक पर सवार बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।