14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर
देवर ने भाभी की ईंटों से कूचकर की निर्मम हत्या
Play video

देवर ने भाभी की ईंटों से कूचकर की निर्मम हत्या

मामूली विवाद हुआ था, आरोपी मौके से फरार हो गया।  

Google source verification

सीतापुर. जिले में देवर ने मामूली विवाद के चलते अपनी भाभी को ईंट से कूच कूच कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना संदना थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर पश्चिमी गाँव की है। इस गाँव के निवासी सत्य प्रकाश शुक्ला की पत्नी सपना अपने घर में बिजली के कनेक्शन जोडऩे के लिए दीवार में कील ठोक रही थी। इस पर आरोपी अवनीश ने आपत्ति की इसी को लेकर पहले गालीगलौज फिर मारपीट के दौरान अवनीश ने अपनी भाभी सपना के मुंह पर ईंट से कई प्रहार कर दिये जिससे वह घायल हो कर जमीन पर गिर गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी अवनीश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।