19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sitapur / गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सीतापुर का मेंहदीपुरवा, दो घायल

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सीतापुर का मेंहदीपुरवा, दो घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़, जमकर चले ईंट-पत्थर।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 2 Aug 2018, 5:06 PM IST

firing

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सीतापुर का मेंहदीपुरवा, दो घायल

सीतापुर. जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लगता है अपराधियों में पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है। जिले का मेंहदीपुरवा गांव गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो पक्षों में रंजिश के कारण कई राउंड फायरिंग की गई जिसमें एक युवक को गोली लग गई। वहीं ईंट-पत्थर चलने से एक अन्य युवक भी घायल हो गया।
जिले के तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीपुरवा गांव में दो पक्षों में रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दोनों पक्षों के कई लोग सड़क पर उतर आए और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें एक अन्य युवक भी घायल हो गया। वहीं पत्थरबाजी के बीख् कई राउंड गोलियां भी चलीं। इसी बीच किसी ने डायल १०० पुलिस टीम को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो भी फायरिंग होती रही। जानकारी मिलने पर तालगांव कोतवाली के एसएसआई सूर्य प्रकाश शुक्ल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ दिया और कई लोग मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक तालगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजा शरीफपुर गांव निवासी अबरार का बड़ा बेटा गुरुवार सुबह दूध लेकर मेंहदीपुरवा आया था वहीं पुरानी रंजिश को लेकर हसीब उर्फ हबीज उसे रोक लिया और गालीगलौज करने लगा। इस दौरान सूचना पाकर छोटा भाई इकरार (22) पुत्र अबरार कई अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच हसीब पक्ष की ओर से फायरिंग होने लगी। इसी दौरान एक गोली इकरार के सीने में जा लगी और वह जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। इससे इकरार पक्ष के लोग और गुस्सा में आ गए और ईंट-पत्थर चलाने लगे जिसमें दूसरे पक्ष के हामिद (25) पुत्र कमरुद्दीन को सिर में चोट लग गई। सूचना पर डायल 100 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी दो-तीन राउंड फायरिंग हुई। जब इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो एसएसआई सूर्य प्रकाश शुक्ल फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इकरार को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि हामिद को सीएचसी परसेंडी ले जाया गया। दोनों पक्ष के चार लोगों को पुलिस कोतवाली ले आई। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्य में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ बिसवां तौकीर अहमद भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।