
घटना की जानकारी देते सीतापुर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा
पुलिस ने जानकारी दी है कि वांटेड गैंगस्टर की पहचान बदायूँ जिले के रहने वाले बिट्टन अली उर्फ सुहैल के रूप में हुई है, जो कि गौ तस्करी के कई मामलों में आरोपी है। पैर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जवाबी फायरिंग में हुआ घायल
आपको बता दें कि पकड़े जाने के डर से उसने भागने की कोशिश में उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में पुलिस कर्मियों के साथ संक्षिप्त गोलीबारी के दौरान सुहैल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
''आज पिसावा थाने की पुलिस और एसओजी टीम द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में बिट्टन अली उर्फ सुहैल नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया।''
"वह एक वांछित गैंगस्टर था, और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जब बिट्टन अली को रोका गया, तो उसने पुलिस पर गोलीबारी की... ऑपरेशन के दौरान, उसके पैर में गोली लग गई। उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।'' -चक्रेश मिश्रा, सीतापुर पुलिस अधीक्षक
इसके बाद उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।
Published on:
4 Jan 2024, 12:46 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.