सीतापुर. जिले में एक घर के अंदर से दो साल की मासूम बच्ची का शव मिलने अब हड़कंप मच गया। बच्ची की हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसको अपनी खोक से जन्म देने वाली मां पर ही लगा है। वारदात को अंजाम देने वाली मासूम की मां गूंगी है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को संदिग्ध करार देते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मां पर हत्या की बात स्वीकार करने की बात कह रही है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।