6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर

आबकारी विभाग की मदद से चल रहा था यह गोरखधंधा..पुलिस ने मारा छापा तो सामने आयी चौकाने वाली तस्वीर

शहर के बाहर एक भवन में बड़े पैमाने पर बनायी जा रही नकली शराब

Google source verification

सीतापुर। आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहे नकली और जहरीली शराब के गोरखधंधे को पुलिस ने उजागर किया हैं। पुलिस ने बाहर से बंद पड़े मकान के अंदर से नकली शराब बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में नकली शराब बरामद कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस शराब तस्करों के जरिये इस कारोबार से जुड़े बड़े माफियों तक कड़ी जोड़ कर पहुंचने के प्रयास में जुटी हुयी हैं।

मामला खैराबाद थाना क्षेत्र के नैपालापुर कस्बे के हैं। यहां स्थित एक बंद पड़े भव्य भवन के अंदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस को छापेमारी के दौरान मकान के अंदर से नकली शराब बनाने के उपकरण भारी मात्रा में खाली शीशियां और रैपर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मकान के कमरे से तकरीबन 60 पेटी नकली शराब भी बरामद की गयी हैं जिसे तैयार कर दुकानों पर सप्लाई किया जाना था। छापेमारी के दौरान नकली शराब बना रहे दो शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया हैं और नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला तकरीबन 150 लीटर अल्कोहल भी बरामद हुआ हैं। पुलिस का कहना हैं कि यह कारोबार कई महीनों से बड़े पैमाने पर चल रहा था पुलिस इसकी तहकीकात में लगी थी आज मुखबिर की सूचना मिली थी कि शराब की 50 पेटियां सप्लाई के लिए बाहर ले जाई जा रही है। पुलिस ने इसी सूचना पर देर रात छापेमारी कर शराब के काले कारोबार का पर्दाफास किया हैं। पुलिस का कहना हैं कि इन दो शराब तस्करों से पूछताछ के जरिये ही इस कारोबार के बड़े माफिया तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।