29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 वर्षीय किशोरी का खेत में मिला शव, परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की जतायी आशंका

थाना क्षेत्र में कल शाम से लापता एक 12 वर्षीय किशोरी का शव आज सुबह गन्ने के खेत से बरामद होने से हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Aug 2021, 6:43 PM IST

12 वर्षीय किशोरी का खेत में मिला शव, परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की जतायी आशंका

12 वर्षीय किशोरी का खेत में मिला शव, परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की जतायी आशंका

सीतापुर. थाना क्षेत्र में कल शाम से लापता एक 12 वर्षीय किशोरी का शव आज सुबह गन्ने के खेत से बरामद होने से हड़कंप मच गया। किशोरी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। परिजनों ने बच्ची की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तो के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहनता से छानबीन की जा रही है।

हत्या की आशंका

घटना रामपुरकलां थाना क्षेत्र के नसीराबाद इलाके की है। यहां के निवासी कमल किशोर की 12 वर्षीय पुत्री कल शाम मवेशी के लिए घास लेने खेतों की तरफ गयी थी जिसके बाद वह लापता हो गयी थी। मिली जानकारी के मुताबिक,शाम से देर रात तक परिजनों से किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका तो परिजनों ने किशोरी के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमसुदगी दर्ज करते हुए किशोरी की खोजबीन शुरू की लेकिन आज सुबह ही खोजबीन के दौरान किशोरी के शव गन्ने के खेत से बरामद हो गया।


पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक आर.पी.सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है और गहनता से जांच के लिए बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।