घटना रामकोट थाना क्षेत्र के कस्बे की है। यहां के कस्बा निवासी राजेन्द्र विक्रम सिंह के तीन पुत्र हैं। जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्र का सबसे बड़ा बेटा अवनींद्र घर पर रहकर ही अपना गुजर बसर करता था और दूसरा बेटा मजदूरी करता है जबकि तीसरा बेटा आंखों की रोशनी न होने से परेशान रहता है। परिजनों के मुताबिक, अवनींद्र मानसिक रूप से कुछ बीमार है जिसे कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अचानक जब वह अपने परिवार के साथ घर में मूवी देख रहा था और उसी दौरान ही उसने कमरे से सभी को बाहर निकालकर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।