11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

84 कोषीय परिक्रमा के लिए नैमिषारण्य जा रहे दो दर्जन श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, मची चीख पुकार

ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे एक ही गांव के श्रद्धालु उस वक्त हादसे का शिकार हुए, जब ट्राली का हब टूटकर निकल गया और ट्रैक्टर ट्रॉली गहरी खाई में जा गिरी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 14 Mar 2021, 12:04 PM IST

84 कोषीय परिक्रमा के लिए नैमिषारण्य जा रहे दो दर्जन श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, मची चीख पुकार

84 कोषीय परिक्रमा के लिए नैमिषारण्य जा रहे दो दर्जन श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, मची चीख पुकार

सीतापुर. जनपद सीतापुर में 84 कोषीय परिक्रमा में शामिल होने जा रहे दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु एक भीषण हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे एक ही गांव के श्रद्धालु उस वक्त हादसे का शिकार हुए, जब ट्राली का हब टूटकर निकल गया और ट्रैक्टर ट्रॉली गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद घायल श्रद्धालुओं को एम्बुलेंस के जरिये सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नानकारी इलाके की है। यहां हरगांव थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के निवासी तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोग नैमिषारण्य में कल से शुरू होने वाली84 कोषीय परिक्रमा में शामिल होने ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक,श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर नानकारी के निकट पहुंची तो अचानक ट्रॉली का हब टूट गया और ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से ट्रॉली पर सवार दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर दिया वहीं दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।