
Modi
सीतापुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीतापुर की बुजुर्ग महिला को पत्र लिखकर उनके आशीर्वचनों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। पीएम ने कहा कि आपने मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नयी उर्जा व प्रेरणा दी है। इस पत्र के मिलने के बाद 85 वर्षीय सरला तिवारी ने प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सरला तिवारी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी को लेकर लिखा था खत-
सीतापुर के छोटे से कस्बे कमलापुर की रहने वाली सरला तिवारी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के साहसिक फैसले से प्रभावित होकर उन्हें एक पत्र लिखा था। पत्र के उन्होंने पीएम मोदी की काफी तारीफ की थी। उन्होंने मोदी को भविष्य में देश का प्रधानमंत्री बने रहने की कामना भी की थी। इसी सिलसिले में बीती 10 मई को सरला तिवारी को प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन कॉल आयी थी। फोन के जरिए उनके पत्र प्राप्ति एवं उस पत्र का जवाब देने की सूचना दी गयी थी।
ये भी पढ़ें- अखिलेश-मुलायम ने मिलकर उठाया बड़ा कदम, योगी सरकार हो गई मजबूर, मायावती रह गईं हैरान...
20 मई को सरला को मिला पीएम मोदी का पत्र-
इसके बाद 20 मई को सरला तिवारी को पीएम मोदी द्वारा भेजा गया खत मिला। जब प्रधानमंत्री का ख़त सरला के पास पहुंचा तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बाबत जब सरला तिवारी से बात की गयी तो उन्होंने प्रधानमंत्री को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनसे मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की है। सरला के परिजनों ने भी पीएम द्वारा भेजे गये पत्र की सराहना की है।
ये भी पढ़ें- इस सीओ ने इमानदारी की पेश की मिसाल तो कर दिया गया ट्रांसफर, जिले की पुलिस ने यूपी पुलिस को भी कर दिया भ्रमित, सीएम योगी हुए आक्रोशित
Published on:
25 May 2018 10:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
