29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी की जघन्य हत्या का खुलासा, पुलिस ने गांव के एक आरोपी को किया अरेस्ट

पुलिस का कहना है कि गांव के ही रामसेवक नामक अभियुक्त ने इस वारदात को अंजाम दिया दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 Aug 2021, 2:30 PM IST

किशोरी की जघन्य हत्या का खुलासा, पुलिस ने गांव के एक आरोपी को किया अरेस्ट

किशोरी की जघन्य हत्या का खुलासा, पुलिस ने गांव के एक आरोपी को किया अरेस्ट

सीतापुर. थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव को फेंके जाने का मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने 24 घण्टे में वारदात में शामिल मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस घटना के पीछे छिपी वजह को अभी तक साफ नही कर सकी है। पुलिस का कहना है कि गांव के ही रामसेवक नामक अभियुक्त ने इस वारदात को अंजाम दिया दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका था शव

मामला रामपुरकलां थाना क्षेत्र के नसीराबाद इलाके की है। यहां बीती गुरुवार की सुबह कमल किशोर की 12 वर्षीय किशोरी का शव गन्ने के खेत मे बरामद हुआ था। परिजनों के मुताबिक उसके मुंह में चारा भरा हुआ था जिसके बाद उसकी निर्मम हत्या की थी। किशोरी की हत्या करने वाले ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गयी।

पुलिस के खुलासे पर सवालिया निशान

पुलिस का दावा है कि किशोरी के साथ बलात्कार के संदेह पर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूर्ण विराम लगा दिया है क्योंकि रिपोर्ट में बच्ची के शव पर चोटों के निशान और गला घोंटकर हत्या किये जाने की बात सामने आयी है। पुलिस ने बच्ची की जघन्य हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपनी पीठ जरूर थपथपा ली लेकिन घटना के पीछे छिपी वजह को अभी तक साफ नही कर सकी है। पुलिस अभी तक इस मामले में महज आरोपी को सामने लाकर घटना को अंजाम देना बता रही है लेकिन इस खुलासे पर कई सवालिया निशान भी जरूर खड़े कर दिए हैं।