14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए हज यात्री से सिपाही ने मांगे 15 सौ रुपये
Play video

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए हज यात्री से सिपाही ने मांगे 15 सौ रुपये

वायरल वीडियो पर एसपी ने सीओ को दिए जांच के आदेश।  
Google source verification

सीतापुर. जिले के महमूदाबाद कोतवाली के एक सिपाही द्वारा पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ महमूदाबाद को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। एसपी का कहना है कि जांच आख्या आने के बाद उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

लेकिन पुलिस कर्मियों से उसकी एक नहीं सुनी

सिपाही द्वारा पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने का मामला महमूदाबाद कोतवाली परिसर का है। यहां के आरक्षी द्वारा पैसे मांगने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी ही वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि महमूदाबाद कोतवाली में तैनात कंप्यूटरर ऑपरेटर सिपाही ऋ षभ राणा, शेखर और गौरव द्वारा महमूदाबाद के निवासी से पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम 15 सौ रुपये की मांग की जा रही है। वीडियो में हज यात्री जब पासपोर्ट वेरिफिकेशन करवाने गया तो युवक हज जाने की दुहाई देते हुए पैसे न लेने की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस कर्मियों से उसकी एक नहीं सुनी।

युवक कहता रहा कि…
वीडियो में युवक कहता रहा कि वह मैजिक चलाकर जीविका चलाता है। वीडियो में आरक्षी गौरव पैसा गिनते तथा ऋ षभ राणा व शेखर पैसा तय करते दिखाई दे रहे हैं। युवक द्वारा बड़ी मिन्नते करने और गिड़गिड़ाने के बाद आरक्षी कुछ कम करके पैसे देने की भी बात कह रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी इस वीडियो को काफी पुराना होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं जब इस वीडियो के प्रसारित होने का प्रकरण सीतापुर के एसपी प्रभाकर चौधरी के पास पहुंचा तो एसपी साहब ने पूरे मामले की जांच सीओ महमूदाबाद को सौंपी दी है। एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जांच आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।