22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर
तीन महिलाओं के बारिश बनी काल,जानें कैसे गयी तीन महिलाओं की जान ? देखें वीडियो
Play video

तीन महिलाओं के बारिश बनी काल,जानें कैसे गयी तीन महिलाओं की जान ? देखें वीडियो

दीवार गिरने से तीन महिलाओं की हुयी मौत एक युवती घायल

Google source verification

सीतापुर। जनपद में तीन दिन से हो रही लगातार बारिश ग्रामीणों के लिए काल बनती जा रही हैं। यहां आज अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दीवार गिरने से एक युवती समेत 3 महिलाओं की मौत हो गयी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे को हटाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

 


अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दीवारें गिरने से हुआ हादसा

 

घटना पिसावां थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव की हैं। यहां के निवासी चंद्रभाल की 18 वर्षीय पुत्री राजकुमारी आज सुबह आंगन में भरे हुए पानी को निकाल रही थी,तभी अचानक कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गयी। दीवार गिरने से मलबे में दबकर उसकी मौत हो गयी।
वहीं दूसरी घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया गांव की हैं। यहां के निवासी रामकुमार के यहां उसकी बहन और सास रक्षाबंधन के मौके पर घर आई थी, तभी आज सुबह से ही लगातार हो रही बारिश चलते पड़ोस के घर की कच्ची दीवार अचानक गिर गयी। दीवार गिरने से उसके पास बैठी तीन महिलाएं मलबे में दब गयी। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाकर तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने 2 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया वहीं एक युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसका इलाज जारी रखा हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जिला प्रशासन को अवगत करा दिया। वहीं जिला प्रशासन ने दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया हैं।