28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां राज है ‘कमलछाप’ सपाई का, लगा चुके हैं हैट्रिक 

सपा को हैट्रिक की चुनौती, बसपा दूसरे पर, यहां नहीं खुला खाता 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

UP Patrika

•

Updated: 17 Dec 2016, 4:38 PM IST

UP Politics

UP Politics

जिले की महमूदाबाद विधान सभा सीट ऐसी है जहां पर केवल नरेन्द्र सिंह की चलती है। ये पहले भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते आएं है और तीन बार भाजपा से विधायक रहे। 2007 में इन्होंने सपा का दामन थाम लिया और लगातार दो बार से विधायक है। इस बार सपा को हैट्रिक की चुनौती है। क्योंकि यहां से बसपा ने इन्हें कड़ी टक्कर दी है और दूसरे स्थान पर रही।
महिला को नहीं मिली विजय
इस सीट से महिला प्रत्याशियों को कभी भी विजय नहीं मिली।
इन्होंने लगाई हैट्रिक
अम्मार रिजवी ने कांग्रेस के टिकट पर तीन बार यहां से विजय हासिल की। नरेन्द्र सिंह वर्मा ने यहां से पांच बार विधायक रहे। उसके बाद राजा मो आमिर ने दो बार जीत का सेहरा बांधा था।
1962 से 2012 तक के विजेता
1962 शिवेन्द्र प्रताप-जेएस
1967 बी प्रसाद -एसएसपी
1969 श्याम सुंदर लाल गुप्ता-कांग्रेस
1974 आमिर रिजवी-कांग्रेस
1977 राम नरायन वर्मा-जेएनपी
1980 आमिर रिजवी-कांग्रेस
1985 राजा मो आमिर खान-कांग्रेस
1989 राजा मो आमिर खान-कांग्रेस
1991 नरेन्द्र सिंह वर्मा-बीजेपी
1993 नरेन्द्र सिंह वर्मा-भाजपा
1996 आमिर रिजवी-कांग्रेस
2002 नरेन्द्र सिंह-सपा
2012 नरेन्द्र सिंह वर्मा-सपा
आंकड़े बोलते है
कुल मतदाता
2,26,094
पुरुष
1,22,004
महिला
1,04,090
ये क्षेत्र बदलते है समीकरण
सबसे कम मतदाता
उमरहर 348, बिलहरी 515, ठठेरिया 597, जसमंडा 618, सरैया महिपति सिंह 623, अकबापुर 704 और हुसेनपुर में 817 मतदाता है।
सबसे अधिक मतदाता
लोधसा 1030, बलसिंहपुर व सलोना बीवीपुर 1105, बघाइन 1150, बेढौरा 1170, लौना आंशिक 1253, भगवंतपुर 1276 और समदा व महरौली में 1420 मतदाता है।
प्रमुख क्षेत्र
विवेकपुर, उमरिया, गौरिया, मीरानगर, सहदेवा, केदारपुर, शमसाबाद, धरमपुर, पिपरी, भरथर, मोहम्मदाबाद, आदि प्रमुख क्षेत्र है।
जातीय समीकरण
यहां कुर्मी अधिक है, दूसरे नंबर मुस्लिम तीसरे पर दलित और अन्य जातियां है।
रिपोर्ट: हिमांशु पुरी /संतोष कुमार पाण्डेय