15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार ने जनता को दी बड़ी सौगात, यात्रा करने वाली जनता को जाम से मिलेगी निजात

योगी सरकार ने जनता को दी बड़ी सौगात, यात्रा करने वाली जनता को जाम से मिलेगी निजात

2 min read
Google source verification
raebareli

रायबरेली. जिले की जनता को अब रोडवेज बसों में सफर करना और बस स्टैड पर अच्छी सुविधाएं मिलने वाली है। योगी सरकार और जिले की कांग्रेस की सदर विधायक के सहयोग से रोडवेज में बसों में सफर करने पर जो परेशानी आती थी वह आने वाले समय में खत्म हो जायेगी। ऐसा कहना है रोडवेज बस के एआरएम आरपी सिंह का।

उन्होंने पत्रिका से बात करते हुये बताया कि काफी अरसे से तीन एकड़ जमीन खोज रहे परिवहन निगम को आखिर जमीन मिल ही गई। झकरासी के पास ग्राम समाज की जमीन पर परिवहन निगम की कार्यशाला स्थापित होगी। इसके लिए निगम के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने राजस्व परिषद को जमीन का प्रस्ताव भेज दिया है। उस जगह पर जहां पर कार्यशाला है। उस जमीन के साथ ही बस स्टाप की भूमि पर आधुनिक बस स्टॉप बनाया जाएगा।

जिसके बाद सड़क की जगह पर बसे स्टाप के अंदर खड़ी होंगी। परिवहन निगम काफी दिनों से बस स्टेशन के लिए जगह खोज रहा था। एआरएम आरपी सिंह भी काफी प्रयास कर रहे थे, लेकिन शहर में कहीं पर भी जगह नहीं मिल रही थी। जिसके बाद निगम ने तय किया कि बस स्टेशन की जगह सिर्फ कार्यशाला की जगह खोजी जाए।


इसमें वह सफल रहा, निगम ने रायबरेली- सुल्तानपुर मार्ग पर झकरासी के पास ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि का चिन्हित किया गया है । निगम के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने चिन्हित जमीन में तीन एकड़ भूमि का प्रस्ताव राजस्व परिषद को भेजा है।

सूत्रों की माने तो राजस्व परिषद तीन एकड़ भूमि निगम को देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा देगा । और नाप जोक हो जाने के बाद सरकार को इस मामले की पूरी जानकारी भेज दी जायेगी उसी के अनुसार बजट भी मिलने लगेगा। और काम भी चालू तेजी से होगा।

वर्तमान समय में निगम में 93 बसे हैं जबकि अनुबंधित से 77 बसे हैं । निगम की खुद की बसों की मरम्मत कार्यशाला में होती है। इस बाबत एआरएम श्री सिंह ने बताया कि जमीन का प्रस्ताव हो गया है। पास होते ही कार्यशाला वहां पर स्थानांतरित कर दी जाएगी ।कार्यशाला के साथ बस स्टॉप की भूमि पर मल्टी कांप्लेक्स बस स्टेशन बनाया जाएगा ।

रोडवेज की कार्यशाला की भूमि पर बने बस स्टेशन

झकरासी में कार्यशाला की जमीन मिलते ही बस स्टेशन के पास चल रहा कार्यशाला वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। और कार्यशाला की भूमि के साथ बस स्टेशन की भूमि पर मल्टी कॉन्प्लेक्स बस स्टेशन बनाया जाएगा। जिसमें पार्किंग के साथ सभी सुविधाएं होंगी। लोगों को वहां पर हर सुविधा मिलेगी। साथ ही सवारियों को ढोने के लिए रिक्शे की संख्या भी बढ़ सकती है।

यात्रा करने वाली जनता को जाम से मिलेगी निजात

कार्यशाला वह बस स्टॉप की भूमि पर नया बस स्टेशन बन जाने के बाद बस स्टेशन के पास लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगा । क्योंकि नए प्रस्तावित बस स्टेशन में पार्किंग की विशेष व्यवस्था होगी। जिसमें सैकड़ों बसें एक साथ खड़ी हो सकेंगी। यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी, सभी को बस स्टेशन के अंदर ही बसें मिल जाएंगी। बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।