
सीतापुर। संदना क्षेत्र में चावल से लदे तो ट्रक अनियंत्रित होकर एक गहरे तालाब में पलट जाने से कस्बे में हडकंप मच गया। दोनों ट्रकों के चालकों समेत ट्रक में 9 लोग सवार थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तालाब में ट्रक गिरने से उसमे सवार 4 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू कर दिया हैं।
हादसा संदना थाना क्षेत्र के बरोय गाँव के समीप हुयी। यहां बीती रात हरदोई के मनीष पुट चावल मिल से एक ट्रक चावल लोड कर नेपाल के लिए रवाना हुआ था। ट्रक हरदोई से निकलकर जब मिश्रिख कस्बे में पहुंचा तो अचानक ट्रक पलट गया,जिसके बाद ट्रक चालक ने ट्रांसपोर्ट से दूसरा ट्रक मंगवाकर उसमे चावल लोड लिया और ट्रक को टोचन करके दोनों ट्रक लेकर नेपाल की तरफ रवाना हुआ। ट्रक सिधौली मिश्रिख मार्ग पर जब रवाना हुआ तो सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक से ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक दोनों ट्रक एक गहरे तालाब में जा घुसे जिससे एक ट्रक तालाब में डूब गया जबकि एक ट्रक पानी के ऊपर ही रहा। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला और इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां ट्रक में सवार चार घायलों का इलाज किया गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया हैं। हादसे के दौरान ट्रक में तकरीबन 9 लोग सवार थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया हैं।