
सीतापुर. यूपी की सीतापुर पुलिस ने एंबुलेंस लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूटी गई एंबुलेंस सहित एक अन्य गाड़ी भी बरामद की। इतना ही नहीं एम्बुलेंस चालक से लूटी गई नगदी व मोबाइल को भी बरामद किया।
लूटकांड का खुलासा करते हुए एसपी आनन्द कुलकर्णी ने बताया की घटना में शामिल बदमाशों ने लूट की घटना को इस लिये अंजाम दिया की उनके पास अपनी गाड़ी में सामान बदलवाने के लिये पैसे नहीं थे और इसलिये बदमाशों के द्वारा तंबौर से मरीज लाने के लिये निजी एम्बुलेंस को बुक करवाया गया था। एसपी ने बताया 18 मार्च को बदमाशों के द्वारा निजी एंबुलेंस को शहर के नैपालापुर से यह कहकर बुक कराया था तंबौर से मरीज को लाना है। जब एंबुलेंस तंबौर से वापस आ रही थी तभी मरीज के रूप में बैठे बदमाश ने चालक को बंधक बनाकर सड़क के किनारे फेंक दिया था और निजी एंबुलेंस लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान बदमाशों ने चालक के पास से नगदी मोबाइल व आधार कार्ड सहित अन्य सामान लूट लिया था। एंबुलेंस लूट कांड के खुलासे को लेकर तंबौर एसओ सहित अन्य टीमों को लगाया गया था। जिसमें तंबौर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई।
बिना रजिस्ट्रेशन के चलती हैं सैकड़ों एम्बुलेंसे
बिना कॉमर्शियल टैक्स के चल रहीं एम्बुलेंस वैन सीतापुर शहर में सैकड़ों की तादाद में सड़कों पर दौड़ रही हैं । जिनपर आईटीओ विभाग से किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं होती दिखाई दे रही है । इन एम्बुलेंसों का संपर्क सीधे लखनऊ के अस्पतालों से हैं और अस्पतालों में मरीज पहुंचाने के एवज में इनको निश्चित धनराशि मिलती है ।
Updated on:
22 Mar 2018 12:23 pm
Published on:
22 Mar 2018 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
