6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति- पत्नी की तरह रह रही थीं दो लड़कियां, एक ने दिया शौहर को तलाक… तो मां ने खोला डरा देने वाला राज

पति- पत्नी की तरह रह रही थीं दो लड़कियां, एक ने दिया शौहर को तलाक... तो मां ने खोला डरा देने वाला राज

2 min read
Google source verification
sitapur

पति- पत्नी की तरह रह रही थीं दो लड़कियां, एक ने दिया शौहर को तलाक... तो मां ने खोला डरा देने वाला राज

सीतापुर. खैराबाद कस्बे में तीन तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया हैं, जिसे सुनकर आप भी एक बार अचंभे में पड़ जायेंगे। सीतापुर के खैराबाद कस्बे में एक बेगम ने अपने शौहर को तीन तलाक देकर अपनी दो महिला मित्रों के साथ फरार हो गई। पुलिस का कहना हैं कि लड़की बालिग़ होने की वजह से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी हैं।

तीन तलाक का यह मामला खैराबाद थाना क्षेत्र के ललियापुर गांव की हैं। यहां के रहने वाले मो. रफीक की 24 वर्षीय पुत्री हसीन का निकाह दिल्ली के रहने वाले आजाद से हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक दो माह पूर्व हुयी शादी के बाद से दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा था। पति आजाद के मुताबिक हसीन ने शादी के 40 दिन बाद घर जाने की जिद्द की और वह घर वालों की मर्जी से अपने घर खैराबाद आ गयी।

पति का कहना हैं कि उसके बाद हसीन ने दिल्ली जाने से मना कर दिया और थाने में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करा दी। महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाने का प्रयास किया तो मामले का खुलासा हो गया। पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि हसीन का अपनी दो महिला मित्रों के साथ सम्बन्ध हैं जिनसे वह लगातार फ़ोन पर संपर्क में रहती हैं और इसी के चलते वह मुझ पर मारने पीटने का आरोप लगाकर पीछा छुड़ाना चाहती हैं। पति का आरोप हैं कि उसकी पत्नी अपने महिला मित्रों के साथ ही रहना चाहती हैं। पुलिस का कहना हैं कि हसीन ने अपने पति को तलाक देकर अपनी महिला मित्रों के साथ फरार हो गयी हैं। पुलिस का कहना हैं कि इसके पीछे की वजह क्या हैं यह जांच का विषय हैं लेकिन लड़की के बालिग़ होने के चलते कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी हैं।

इंटरनेट पर चल रही खबरों के मुताबिक हसीन की मां शाहिदा और पति आजाद का कहना है कि हसीन का अफेयर एक नारजीन नाम की लड़की के साथ है। दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे रिश्ते हैं और यही कारण है कि हसीन गलत आरोपों में पति को फंसा रही है।

दूसरी ओर हसीन का आरोप है कि उसका पति आज़ाद उसे मारता पीटता है और शराब भी पीता है। दोनों सहेलियां महिला पुलिस थाने पहुंचीं और हसीन के पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।