15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीतापुर
आरा मशीन के नीचे आया मजदूर का सिर, दर्दनाक हादसे के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहा रामभरोसे
Play video

आरा मशीन के नीचे आया मजदूर का सिर, दर्दनाक हादसे के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहा रामभरोसे

डॉक्टरों की माने तो उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है
Google source verification

सीतापुर. कोतवाली इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक आरा मशीन पर काम कर रहे एक मजदूर का सिर आरा मशीन के ब्लेड के नीचे आ गया। इस हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

शहर के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी रामभरोसे जिला अस्पताल मार्ग पर स्थित राजा सरदार की आरा मशीन पर जब मजदूर काम कर रहा था तभी उसको अचानक चक्कर आ गया और वह आरा मशीन के ब्लेड के नीचे आ गया। जिससे रामभरोसे गंभीर रूप से घायल हो गया। राजा सरदार की माने तो जिस वक्त यह हादसा हुआ उनका मिस्त्री चाय पी रहा था और इसी वजह से वह मजदूर के चक्कर आने पर ध्यान न दे सका। वहीं आनन फानन में रामभरोसे को जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं डॉक्टरों की माने तो उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

जिसने देखा यह हादसा तो दांतों तले उंगलियां दबा लीं

रामभरोसे को बेहद कठिनाई के साथ मशीन के नीचे से बाहर निकाला गया लेकिन उतने वक्त में मौजूद लोगों की सांसे ऊपर की ऊपर और नीचे की नीचे बनी रहीं। सिर के आरा मशीन के नीचे आने से हर कोई हैरत में था और ईश्वर से दुआ कर रहा था।