17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video वायरलः बार बालाओं संग ठूमके लगा रहे नीतीश के विधायक

बिहार की सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायक इन दिनों बार बालाओं के साथ ठूमके लगाने में मशगुल हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 17 Jul 2016, 10:19 PM IST

JDU MLA, Shyam Bahadur Singh Patel bihar, dance vi

JDU MLA, Shyam Bahadur Singh Patel bihar, dance video, bar girl, bihar CM, Nitish kumar

सिवान। बिहार की सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधायक इन दिनों बार बालाओं के साथ ठूमके लगाने में मशगुल हैं। जबकि शराबबंदी को लेकर दूसरे प्रदेशों में घूम-घूम कर ढिंढोरा पीट रहे हैं।

जो विधायक ठूमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं वे नीतीश कुमार के खासम खास माने जाने वाले सीवान के बड़हरिया के जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह सिंह हैं। विधायक महोदय इस वीडियो में शराब के नशे में धुत होकर आर्केस्ट्रा में बार बालाओं के साथ झूम रहे हैं।

रंगीन मिजाज के लिए फेमस जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह पटेल के डांस का एक और वीडियो व्हाट्सएप्प पर वायरल हुआ है। यह वीडियो कब और कहां का है, ये नही पता। कहा जा रहा है कि ये हाल ही का वीडियो है।

मामले में विधायक श्याम बहादुर का कहना है, "हमारा क्या, हम तो बिंदास हैं। शराब और नाच के बिना मेरे जीवन का कोई मतलब नहीं।

सूत्रों के अनुसार गुरुवार को बड़हरिया के सुरहिया गांव में एक हार्डवेयर व्यवसायी के घर पर बारात आई थी। उसी में आर्केस्ट्रा का भी आयोजन था, जहां विधायक भी आमंत्रित थे।