17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के सोनभद्र में इंटर कॉलेज में बवाल, लगे देश विरोधी नारे- पुलिस फोर्स तैनात

मामले की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कम्प
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 14 Oct 2017, 5:18 PM IST

mirzapur private inter college student clash

यूपी के सोनभद्र में एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में लगे देशविरोधी नारे

सोनभद्र. करमा थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में देश विरोधी नारेबाजी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस भागते हुए कॉलेज पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। थाना क्षेत्र के करकी माइनर पापी स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि करमा थाने के पुलिस थानाध्यक्ष समेत सायरन बजाते चार पुलिस वाहनों के साथ विद्यालय पहुंचना पड़ा।

एक गुट के छात्रों और अभिभावकों ने विद्यालय को बाहर से बंद कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को भी नियंत्रित करने में घंटो पसीने बहाने पड़े। विद्यालय परिवेश में कुछ छात्रों के विद्यालय न आने पर एक शिक्षक द्वारा विद्यालय से निष्कासित किए जाने पर कक्षा 12 का एक छात्र शिक्षक से उलझ गया। इस दौरान उसने देश विरोधी नारा लगाना शुरू कर दिया। शिक्षकों को देख लेने व अपने को पत्रकार होने की बात कहकर धमकी देने लगा जिससे अन्य छात्रों ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया।

IMAGE CREDIT: patrika

विरोध करने वाले छात्रों का नाम विद्यालय से काटे जाने की सूचना मिलते ही अन्य छात्र भी आंदोलित हो गए एवं विद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर के देश विरोधी नारा लगाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही व नाम काटने की बात पर अड़ गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल मौर्य ने स्थिति अनियंत्रित होता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही देश विरोधी नारा लगाने वाला छात्र फरार हो गया। देखते देखते बड़ी संख्या में अभिभावकों व क्षेत्रीयजनों की भीड़ इकट्ठा हो गई। क्षेत्र में तनाव फैलने वाले आपसी समरसत्ता को बिगाड़ने वाले छात्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं नाम काटे गए छात्रों का नाम लिखने की बात पर 3 घंटे तक वार्ता चली। प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक करमा थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज अपने पुलिस बल के साथ माहौल शांत करने के लिए लोगों से अपील करते रहे।

IMAGE CREDIT: patrika

करमा थानाध्यक्ष श्री सरोज ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वाले छात्र के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, साथ ही जिन छात्रों का नाम काटा गया है। उनके अभिभावकों को बुलाकर वार्ता की गई है एवं प्रधानाचार्य व प्रबंधक को इस दिशा में पहल करने की हिदायत दी गई। नाम काटे गए छात्र के पिता का कहना था कि विद्यालय द्वारा नाम काटने की कार्रवाई से अभिभावकों को अवगत नहीं कराया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र व कोषाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। इस पूरे घटना क्रम पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, दश विरोधी नारे जैसी कोई मामला नहीं है घटना दो छात्र गुटों ने कमेस्ट्री के टीचर को लेकर कुछ हुआ था।

input- जितेंद्र गुप्ता

IMAGE CREDIT: patrika