सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी तेज है। स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।