चोपन जीआरपी मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए विदेशी पर्यटक को थाने ले जा रहे थे, इसी दौरान विदेशी पर्यटक ने दारोगा पर हमला बोल दिया । मिर्जापुर जीआरपी प्रभारी ने बताया कि जर्मन नागरिक हेलिगर अब तक चार बार भारत आ चुका है और मारपीट और हंगामा करने के मामले में इससे पहले उसका वीजा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जब्त किया जा चुका है और वह अभी बिना बीजा के भारत घूम रहा है । पुलिस के अनुसार मारपीट में इंजीनियर को भी चोट आई है और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।