16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जिले में निर्दल प्रत्याशी बीजेपी पर पड़े भारी, आठ में से पांच सीटें जीते

जनपद सोनभद्र की एक मात्र नगर पालिका सोनभद्र के साथ ही दो नगर पंचायत ओबरा व चुर्क पर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 2 Dec 2017, 12:52 PM IST

सोनभद्र. जनपद सोनभद्र की एक मात्र नगर पालिका सोनभद्र के साथ ही दो नगर पंचायत ओबरा व चुर्क पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जब की अन्य पांच नगर पंचायतों चोपन, घोरावल, दुद्धी, रेनूकूट व पिपरी में निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने बाजी मार ली।

जनपद की एक मात्र नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विरेन्द्र कुमार जायसवाल को 4951 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए तो वहीं निर्दल रहे विजय जैन ने 3770 मत पाया।

जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2017 के तहत मतगणना के दिन जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह व प्रेक्षक नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2017 मनमोहन चौधरी पूरे दिन मतगणना स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शान्तिपूर्ण तरीके से चल रहे मतगणना का जायजा लेते रहे।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि, नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा, चोपन, ओबरा की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी परिसर में सम्पन्न हुई।

उन्होंने बताया कि, नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के लिए अध्यक्ष पद के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विरेन्द्र विजयी घोषित किय गए। विरेन्द्र कुमार को कुल 4 हजार 951 मत मिलें, विरेन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार जैन को 1207 मतो से पराजित किया।

नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गीता देवी विजयी घोषित की गई। गीता देवी को कुल 1 हजार 552 मत मिला, श्रीमती गीता के निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की विमला देवी को पराजित किया।

चर्चाओं में रही नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष पद के लिए निर्दली उम्मीदवार इम्तेयाज अहमद विजयी घोषित किए गए। इम्तेयाज अहमद को कुल 3 हजार 292 मत मिले, इम्तेयाज अहमद के निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के आनन्द को पराजित किया।

नगर पंचायत ओबरा के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्राणमती देवी विजयी घोषित की गई। प्रानमती देवी को कुल 4 हजार 94 मत मिला, प्रानमती देवी की करीबी समाजवादी पार्टी की सुधा रहीं।

नगर पंचायत घोरावल की मतगणना तहसील परिसर घोरावल में सम्पन्न हुई। नगर पंचायत घोरावल के अध्यक्ष पद के लिए निर्दली उम्मीदवार राजेश कुमार को कुल 1 हजार 387 मत मिला, राजेश कुमार के करीबी प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के जय प्रकाश रहे।

इसी प्रकार से नगर पंचायत दुद्धी, रेनुकूट व पिपरी की मतगणना भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी परिसर में सम्पन्न हुई। नगर पंचायत दुद्धी के अध्यक्ष पद के निर्दली उम्मीदवार राज कुमार को विजयी घोषित किया गया। राजकुमार को 2 हजार 5 मत मिले। राजकुमार के करीबी प्रतिद्वंद्वी निर्दली उम्मीदवार कमल कुमार कानु रहे।

इसी प्रकार से नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष पद के लिए निर्दली उम्मीदवार दिगविजय सिंह को विजयी उम्मीदवार को घोषित किया गया। दिगविजय सिंह को कुल 4 हजार 30 मत मिला। दिगविजय सिंह के निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दली उम्मीदवार कुबेर सिंह रहे।

नगर पंचायत रेनूकुट में अध्यक्ष पद को लेकर दूसरी बार मतगणना कराई गई। जिसके बाद निर्दल प्रत्याशी शिव प्रताप चार वोटों से जीत गए।

देखें पूरी लिस्ट

नगर पालिका राबर्ट्सगंज- वीरेंद्र कुमार जायसवाल बीजेपी
घोरावल नगर पंचायत- राजेश कुमार निर्दल
चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से भाजपा प्रत्यासी गीता देवी
चोपन नगर पंचायत से इम्तियाज अहमद निर्दल
ओबरा नगर पंचायत- भाजपा प्रत्यासी प्राणमति देवी
दुद्धि नगर पंचायत से राजकुमार अग्रहरि निर्दल
पिपरी नगर पंचायत से दिगविजय सिंह निर्दल
रेनुकोट नगर पंचायत- शिव प्रताप निर्दल

input- जितेंद्र गुप्ता