2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस टीचर को आप भी करेंगे सलाम, शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए दौड़ा दी दुरावल एक्सप्रेस

अपन वेतन से ही कर दिया कायाकल्प, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 18 Nov 2017, 8:02 PM IST

इस टीचर को आप भी करेंगे सलाम, शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए दौड़ा दी दुरावल एक्सप्रेस

इस टीचर को आप भी करेंगे सलाम, शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए दौड़ा दी दुरावल एक्सप्रेस

सोनभद्र. सरकारी स्कूलों के कुछ शिक्षकों ने व्यवस्था में सुधार के लिए ऐसी मिसाल पेश की है जिन्हें जानने के बाद आप भी उन्हें सलाम करेंगे। राबट्सगंज जिला मुख्यालय से लगभग १५ किलोमीटर दूर दुरावल खुर्द का प्राथमिक विद्यालय अब अन्य लोगों के लिए मॉडल बन गया है। शिक्षक ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति आकर्षित करने के लिए ही स्कूल में ऐसी दुरावल एक्सप्रेस चलायी कि वह चर्चा का ही विषय बन गयी है। शिक्षक का सपना पूरा हो गया है और अब दुरावल एक्सप्रेस बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रही है।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गढ़ में सरकारी एम्बुलेंस चालकों ने छलकाये जाम, बीजेपी विधायक ने दिया यह बयान



हम किसी चलने वाली दुरावल एक्सप्रेस की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि स्कूलों के कमरो को ही ट्रेन का रुप दिये गये भवन की बात कर रहे हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने बच्चों को पढ़ाने के लिए ऐसा ही अनोखा प्रयोग किया है। राजकुमार सिंह ने स्कूल के भवन को ट्रेन के डिब्बे का रुप दे दिया है और कोच की तरह डिब्बे का नाम एस वन, एस टू रखा गया है। जिस तरह से ट्रेन की डिब्बे में चढऩे के लिए सीढ़ी होती है उसी तरह स्कूल में बने दुरावल एक्सप्रेस के कमरों में जाने के लिए भी सीढ़ी चढऩी होती है। स्कूल का भवन इतना अद्भृत है कि दूर से ही सबको स्कूल दिख जाता है। प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह के दुरावल एक्सप्रेस वाले स्कूल में अन्य सरकारी शिक्षण संस्थानों की तरह ही पढ़ाई होती है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सपा के अकेले बचे पद पर भी किया कब्जा, नगर निगम चुनाव से पहले अखिलेश को झटका

सरकार से मिली कम मदद, अपने वेतन से किया स्कूल का कायाकल्प
प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने स्कूल का कायाकल्प करने के लिए शासन से सहयोग मांगा था लेकिन आशा के अनुसार सहयोग नहीं मिल पाया। इसके बाद राजकुमार ने अन्य लोगों ने आर्थिक मदद लेने की जगह अपना वेतन लगाया। प्रधानध्यापक की मेहनत रंग लायी और दुरावल एक्सप्रेस अब मॉडल स्कूल बन गया है।
यह भी पढ़े:-जब अपराजिता को हटाने के लिए बीजेपी ने लगायी थी ताकत, पीएम मोदी से की थी अपील

स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता पर रखा जाता है विशेष ध्यान
प्रधानध्यापक राजकुमार सिंह स्कूल में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हैं। दुरावल एक्सप्रेस के सामने क्वॉलिटी एक्सप्रेस भी लिखा गया है। इससे साफ हो जाता है कि शिक्षा की गुणवत्ता पर किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है। आमतौर पर खुर्द जैसी जगहो पर पढ़ाने के लिए शिक्षक अपनी तैनाती नहीं कराना चाहते हैं, लेकिन राजकुमार सिंह की सोच इससे बिल्कुल अलग है। वर्ष २०११ में राजकुमार सिंह की यहां पर तैनाती हुई थी। इस समय स्कूल में बच्चों की संख्या ८० थी। राजकुमार सिंह ने सरकारी स्कूल में नही पढ़ाने वाले अभिभावकों से सम्पर्क किया तो पता चला कि सुविधा नहीं होने के चलते वह अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहे हैं। इसके बाद ही राजकुमार सिंह ने मॉडल स्कूल बनाने को जो सपना देखा उसे अपने बल पर पूरा किया। आज स्कूल में छात्रों की संख्या पहले से अधिक हो चुकी है। प्राइवेट स्कूल छोड़ कर बच्चे यहां पर आ रहे हैं। राजकुमार सिंह ने कहा कि अभी और सुधार की गुंजाइश है जल्द ही यहां पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई भी आरंभ करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि खुद पर विश्वास हो तो व्यवस्था में भी परिवर्तन हो सकता है।
यह भी पढ़े:-कुंभ मेले में ISIS की धमकी को लेकर खुफिया विभाग सक्रिय, नेटवर्क तोडऩे में जुटे अधिकारी

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश