
सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र में एक युवक को पीट-पीटकर मार दिये जाने की घटना हुई है। युवक का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक निजी फार्म हाउस के तालाब से मछली मार ली थी। फार्म हाउस के मैनेजर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मैनेजर अभी तक फरार चल रहा है।
By Santosh