9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र
घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल
Play video

घूस लेते ग्राम विकास अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल

डीएम ने कही जांच की बात, बीडीओ ने भी जारी किया है स्पष्टीकरण

Google source verification

सोनभद्र. घोरावल विकास खण्ड के एक ग्राम विकास अधिकारी का वीडियो वायरल होने से ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कम्प है। वीडियो में ग्राम विकास अधिकारी 15 हजार रूपये लेते हुए दिखाई दे रहा है । वीडियो में हैण्डपम्प से संबंधित कमीशन को लेकर किसी ग्राम प्रधान से बातचीत हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद घोरावल ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी ने उसे एक स्पष्टीकरण का पत्र जारी किया हैं। वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है, इसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।

 

सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक के अरुआव गांव के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा हैण्डपम्प मरम्मत में कमीशन का पैसा लेते हुए वीडियो वायरल होने से सरकारी महकमे में हड़कम्प की स्थिति है। इस ग्राम विकास अधिकारी का नाम राम इक़बाल बताया जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी ने इस वायरल वीडियो को लेकर आरोपी सेक्रेटरी के खिलाफ स्पष्टीकरण का पत्र भी जारी किया है।

 

वहीं जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय का कहना है कि गांवों में हैण्डपम्प मरम्मत के खर्च धन का कमीशन के बंटवारे की बातचीत वायरल वीडियो में समझ में आ रही है। इस मामले को जांच की जा रही है, गांव में हैंडपम्प मरम्मत के दिए गए धन की भी जांच हो रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी।