30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonbhadra news: बेटे ने किया शादी से इंकार तो कलयुगी पिता ने उठाया खौफनाक कदम, फैली सनसनी

सोनभद्र के मचबंधवा गांव में सोमवार की देर शाम चारपाई पर सो रहे युवक पर लोहे के रॉड से हमला कर कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 20 Jun 2023, 4:34 PM IST

son_02.jpg

,,अरविंद की हत्या के बाद मौके पर पहुंची बभनी पुलिस जांच करती हुई

बभनी थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव में सोमवार की देर शाम पिता ने लोहे की राड सब्बल से सिर पर प्रहार कर अपने पुत्र की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक की मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस पिता की तलाश में पुलिस जुट गयी है।

हत्या


जानकारी के अनुसार मचबंधवा गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद कुमार सोमवार की देर शाम अपने घर पर खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रहा था। कुछ देर बाद अरविंद का चतुर बिहारी अरविंद के पास गया और उसे जगाया। जगाने के बाद चरूर बिहारी अरविंद से उसके शादी की बात लगा। जिस पर मृतक अरविंद ने शादी करने से इंकार कर दिया।अरविंद ने अपने पिता से कहा कि जब वह कमाने लगेगा तो शादी करेगा। इससे चतुर बिहारी को गुस्सा आ गया और वही घर में रखे लोहे के राड से उसने अपने बेटे के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे चारपाई पर ही अरविंद की मौत हो गई।

बेटे को चारपाई पर खून से सना देख मां की निकली चीख

बेटे की चीख सुनकर मौके पर पहुंची अरविन्द की मां ने देखा उसका बेटा खुनसे लथपथ चारपाई पर पड़ा है। अरविंद की मां मानकुंवर दहाड़ मारकर रोने लगी।अरविंद की मां की रोने चिखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग चतुर बिहारी के घर पहुंचे। घर के अंदर चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा अरविंद का शव को देखकर लोग सन्न रह गये। घटना की सूचना लोगों ने तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार


सीओ दुद्धी ददन प्रसाद गौड़ ने बताया कि पिता और पुत्र में शादी विवाह को लेकर आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता बाहर चला गया । वहीं पुत्र खाना खा कर चारपाई पर सो गया था। कुछ देर बाद पिता नशे में धूत होकर आया और लोहे की राड सब्बल से पुत्र के सर और चेहरे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश