पुलिस ने रोडवेज हडताल के दौरान कुल 164 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 110 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इनमें से 12 कर्मचारियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। कुल 122 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की गई। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह द्वारा डिपो महाप्रबन्धकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ये कर्मचारी न केवल अपने कार्य से अनुपस्थित रहे बल्कि इन्होंने एस्मा लागू होने के बावजूद अन्य कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार के लिए उकसाया। इस हडताल के कारण परिवहन विभाग को भारी नुकसान हुआ और यात्रियों को बडी असुविधा झेलनी पडी। हालांकि महाप्रबन्धकों,यातायात प्रबन्धकों और कार्य प्रबन्धकों ने इस संकट से उबरने के लिए बडी मेहनत की। इसलिए इन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई शुरू की जाए और निलंबन के नोटिस जारी किए जाए।