30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2023 में रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई कनाडा की आबादी

1957 के बाद से यह सबसे अधिक वृद्धि है। गत वर्ष कनाडा की जनसंख्या वृद्धि का विशाल हिस्सा (97.6%) अंतरराष्ट्रीय प्रवासन (स्थायी और अस्थायी आप्रवासन दोनों) से आया और शेष (2.4 %) बढ़ोतरी प्राकृतिक रूप से हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kiran Kaur

•

Updated: 30 Mar 2024, 6:17 PM IST

canada

2023 में रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई कनाडा की आबादी,2023 में रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई कनाडा की आबादी

ओट्टावा। कनाडा की जनसंख्या 2023 में 4.07 करोड़ की रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। आबादी में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से अस्थायी आप्रवासन का परिणाम है। देश की आबादी में पिछले साल 12 लाख से अधिक लोग जुड़े, जो 2022 की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक है। 1957 के बाद से यह सबसे अधिक वृद्धि है। गत वर्ष कनाडा की जनसंख्या वृद्धि का विशाल हिस्सा (97.6%) अंतरराष्ट्रीय प्रवासन (स्थायी और अस्थायी आप्रवासन दोनों) से आया और शेष (2.4 %) बढ़ोतरी प्राकृतिक रूप से हुई।

कनाडा में गहराने लगा आवासीय संकट:

आप्रवासियों की बढ़ती आमद से यहां आवास संकट गहराने लगा है, जिससे घरों की कीमतें बढ़ी हैं। अर्थशास्त्रियों और बैंक ऑफ कनाडा के अनुसार जनसंख्या वृद्धि ने देश के प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों और उत्पादकता के स्तर को भी नीचे गिरा दिया है। यह लगातार ऐसा दूसरा वर्ष था जब अस्थायी आप्रवासन ने जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा दियाद्ध वहीं एनपीआर (गैर-स्थायी निवासियों) की शुद्ध वृद्धि के साथ यह लगातार तीसरा साल था।

सीमा तय कर हालात से निपटने की कोशिश:

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की 2021 की रिपोर्ट के अनुसार कनाडा ने अपनी श्रम शक्ति और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आप्रवासन पर काफी भरोसा किया। तीन वर्ष पहले इसकी लगभग एक चौथाई आबादी कनाडा में जन्म न लेने वाले निवासियों की थी। यह जी7 देशों में उच्चतम स्तर है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में ट्रूडो की उदार सरकार ने हर साल कनाडा में आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों और एनपीआर की संख्या को सीमित करने के उपायों के जरिए दबाव का मुकाबला करने की कोशिश की है।

आप्रवासी आबादी का बड़ा हिस्सा भारतीय:

कनाडा की आप्रवासी आबादी का बड़ा हिस्सा भारतीय प्रवासियों का है। एक लाख से अधिक भारतीय हर साल कनाडा में स्थायी निवासी के रूप में बसते हैं। 2013-2022 के बीच कनाडा में बसने वाले भारतीयों की संख्या तीन गुना से अधिक हो गई है। 2013 में कनाडा में स्थायी नागरिकता लेने वाले भारतीयों की संख्या 32,828 थी। 2022 में यह तादाद 260 फीसदी बढ़कर 1,18,095 हो गई। हालांकि पिछले साल भारत और कनाडा के बीच तनाव के कारण स्टडी परमिट की संख्या में 41 प्रतिशत की गिरावट आई।

कनाडा में रहने वाले गैर-स्थायी निवासी