13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में साइक्लोथोन का आयोजन, 100 से ज्यादा साइकिलिस्टो ने लिया भाग

राजधानी जयपुर में साइक्लोथोन का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राजधानी जयपुर में साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। युवाओं में वेपिंग के खतरों को बढ़ते हुए देख कर अनपफ इंडिया' की फाउंडर प्रांजल शर्मा ने अनपफ इंडिया' और रोड राइडर्स क्लब की और से साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। जागरूकता बढ़ाने के लिए 'अनपफ इंडिया' अभियान की शुरुआत की है। इस पहल में 100 से ज्यादा साइकिलिस्टो को प्रांजल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथोन अभियान की शुरूआत की। रविवार सुबह 6 बजे रामनिवास बाग से लेकर जवाहर सर्किल तक 100 से ज्यादा जाने माने साइकिलिस्टो ने भाग लिया और विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रांजल शर्मा ने बताया की उनकी इस पहल का उद्देश्य अपने साथियों और अगली पीढ़ी के भारतीयों के स्वास्थ्य और भविष्य की रक्षा करना है।"वेपिंग एक खतरनाक लत है जिसे लोग पहले मानते थे। यह स्पष्ट रूप से गंभीर स्वास्थ्य खतरों को प्रस्तुत करता है, विशेष रूप से युवाओं के लिए। इस साइक्लोथोन अभियान में सभी साइकिलिस्टो ने सपथ लेकर कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का प्रण लिया

हमें सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए वेपिंग महामारी का सीधे सामना करना होगा। कड़े नियम लागू करके, परिवर्तन की वकालत करके और शिक्षा प्रदान करके हम ई-सिगरेट के उपयोग के प्रसार को रोक सकते हैं और हमारे समुदायों के स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं।