वाशिंगटन. एक अध्ययन से पता चला है कि कोविड-19 के ऐसे मामले, जिनमें वायरस का असर हल्का होता है, उन रोगियो में संक्रमण के बाद के पहले तीन महीनों में कोरोनावायरस के खिलाफ एंटीबॉडी तेजी से कम होते हैं। लॉस एंजेलिस के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में एक शोध दल ने ऐसे 34 लोगों पर गहन अध्ययन किया है, जो हल्के कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके थे। दल ने तीन महीने में दो से तीन बार अपने खून का परीक्षण कराया।