11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेहमानों के लिए मिट्टी से बना डिनर सेट, बिना फ्रिज के बोतल में ठंडा रहेगा पानी

-लॉकडाउन के बाद मिट्टी से बने सामान को किया जा रहा पसंद- स्वदेशी उत्पादों की बढ़ रही खरीद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Arvind Singh Rajpurohit

•

Updated: 6 Jun 2020, 8:14 PM IST

मेहमानों के लिए मिट्टी से बना डिनर सेट, बिना फ्रिज के बोतल में ठंडा रहेगा पानी

मेहमानों के लिए मिट्टी से बना डिनर सेट, बिना फ्रिज के बोतल में ठंडा रहेगा पानी

जोधपुर. लॉकडाउन के बाद शुरू हुए अनलॉक-1 के साथ ही अब बाजारों में फिर से रौनक लौटने लगी है। गर्मियों के मौसम में गरीबों के लिए फ्रिज कहे जाने वाले मिट्टी के मटकों की भी इस बार खरीदी जोरों पर हैं, लेकिन इस बार सिर्फ मटके ही नहीं मिट्टी से जुड़े अन्य बर्तन भी खूब बेचे जा रहे हैं। पीएम मोदी की स्वदेशी की अपील व सोशल मीडिया पर चल रहे मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाकर खाने के अभियान का भी असर होता दिखाई दे रहा है। इस बार मेहमानों के भोजन के लिए मिट्टी से बना डिनर सेट बाजार में आया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ऑफिस या अन्य वर्क करने वालों के लिए मिट्टी से बनी आकर्षक डिजाइन में बोतलें आई हैं। जिनमें बिना फ्रिज के भी पानी ठंडा रहेगा। इसके अलावा मिट्टी के तवे, हांडी, कड़ाई, परात, ग्लास आदि को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

150 में पानी बोतल, 300 में डिनर सेट

मिट्टी से बना सामान बेचने वाले बाबुलाल कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में पानी की बोतल १५० रूपए में होलसेल रेट पर बेची जा रही है। जिसमें पानी लम्बे समय तक ठंडा रह सकेगा। वहीं डिनर सेट ३०० रूपए तक बेचा जा रहा है। इस बार इनका क्रेज लोगों में अधिक है। व्यापारियों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में बना खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायी रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जागरूक लोग इनकी खरीद कर रहे हैं। इसके अलावा ७० रूपए से लेकर ३०० रूपए तक के पानी के मटके भी बिकने को आए हैं।