
नई दिल्ली। साल का अंत बस अब आने ही वाला है और यहीं वो वक्त है जब हम साल के अच्छे और बुरे दोनों ही चीजों को याद करते हैं। ऐसे में फिल्मों का जिक्र क्यों ना हो। इस साल जहां कुछ फिल्मों ने थिएटरों में रायता फैलाया तो वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी आई जिनकी तारीफ करते लोग नहीं थके। आज कुछ ऐसी ही दमदार फिल्मों का हम जिक्र करेंगे जिन्होंने थिएटरों के साथ ही दर्शको के मन में भी धूम मचा दी।

साल के शुरू में आई बाहुबली 2 आई जिसमें आखिरकार दर्शकों को ये जवाब मिल गया कि कटप्पा को बाहुबली ने क्यों मारा? इसकी टोटल कमाई 511.30 करोड़ रही।

गोलमाल अगेन दर्शकों के लिए हंसी की गुदगुदी बनी इस फिल्म की टोटल कमाई कुल 205.52 करोड़ रही।

138.00 करोड़ कमाई के साथ जुड़वा 2 इस कतार में तीसरे स्थान पर आई।

वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान द्वारा अभिनीत रईस की कमाई 137.51 करोड़ रही।

वहीं सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा इस पायदान पर पांचवे नंबर पर रही और इसकी कुल आय 134.25 करोड़ थी।

इस कतार में अगला नाम आता है काबिल का जिसकी कुल आय 126.85 करोड़ रही।

सलमान खान द्वारा अभिनीत ट्यूबलाईट की कुल आय थी 121.25 करोड़ रूपए।

117.00 करोड़ की कमाई के साथ जॉली एल एल बी 2 ने भी दर्शकों को खूब भाया।

बद्रीनाथ की दुल्हनियां 116.60 करोड़ की कमाई की।

अब आता है बादशाहों का नाम जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया और इसकी आय 78.02 रही।